Saturday 22 February 2020

EARTH

पृथ्वी (EARTH)

१. पृथ्वी का भूमध्यरेखीय व्यास (equatorial diameter) 12,757 कि.मी. (7,927 मील) एवं ध्रुवीय व्यास (polar diameter) 12,714 कि.मी. (7,900 मील) है.
२. पृथ्वी की भूमध्यरेखीय परिधि (equatorial circumference) 40, 075 किलोमीटर (24, 900 मील) है.
३. पृथ्वी 107160 कि.मी. प्रति घंटे की गति (speed per hour) से 365 दिन, 5 घंटे, 48 मि. एवं 46 सेकंड में सूर्य का चक्कर लगाती है.
४. पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर 1610 कि.मी. प्रति घंटे की गति से 23 घंटे 56 मिनट एवं 4 सेकंड में एक चक्कर लगाती है.
५. पृथ्वी का 71% भाग जलमंडल (hydrosphere) एवं 29% भाग स्थलमंडल (lithosphere) है.
६. पृथ्वी की दैनिक घूर्णन गति के कारण दिन एवं रात तथा वार्षिक परिभ्रमण गति के कारण ऋतु परिवर्तन होता है.
७. पृथ्वी का परिभ्रमण पथ दीर्घ (Elliptical) है एवं पृथ्वी तथा सूर्य के बीच की दूरी में परिवर्तन होता रहता है. यह दूरी 3 जनवरी को न्यूनतम (minimum) एवं 4 जुलाई को अधिकतम (maximum) होती है.
८. न्यूनतम दूरी की अवस्था को उपसौर (Perihelion) एवं अधिकतम दूरी की अवस्था को सूर्योच्च (Aphelion) कहा जाता है.
९. पृथ्वी अपने कक्ष तल (Plane of orbit) के साथ 66½° कोण बनाती है.
१०. 21 June को कर्क रेखा पर सूर्य की किरणें 90° लम्बवत् पड़ती हैं, अतः इस तिथि को उत्तरी गोलार्ध में दिन की अवधि सर्वाधिक लम्बी होती है जिसे Summer Solstice कहा जाता है.
११. इसी प्रकार 22 दिसम्बर को मकर रेखा पर सूर्य की किरणें लम्बवत् पड़ती हैं जिसे Winter Solstice कहा जाता है और इस तिथि को दक्षिणी गोलार्ध (south hemisphere) में दिन की अवधि सर्वाधिक लम्बी होती है.
१२. 21 मार्च एवं 23 सितम्बर को विषुवत् रेखा पर सूर्य की किरणें लम्बवत् पड़ती हैं. इस दिन पृथ्वी पर सभी जगह दिन एवं रात को अवधि समान (12-12 घंटे) होती है.

No comments:

Post a Comment