Saturday, 29 February 2020
नक्षत्र
तारे हमारे सौर जगत् के भीतर नहीं है। ये सूर्य से बहुत दूर हैं और सूर्य की परिक्रमा न करने के कारण स्थिर जान पड़ते हैं—अर्थात् एक तारा दूसरे तारे से जिस ओर और जितनी दूर आज देखा जायगा उसी ओर और उतनी ही दूर पर सदा देखा जायगा। इस प्रकार ऐसे दो चार पास-पास रहनेवाले तारों की परस्पर स्थिति का ध्यान एक बार कर लेने से हम उन सबको दूसरी बार देखने से पहचान सकते हैं। पहचान के लिये यदि हम उन सब तारों के मिलने से जो आकार बने उसे निर्दिष्ट करके समूचे तारकपुंज का कोई नाम रख लें तो और भी सुभीता होगा। नक्षत्रों का विभाग इसीलिये और इसी प्रकार किया गया है।
चंद्रमा २७-२८ दिनों में पृथ्वी के चारों ओर घूम आता है। खगोल में यह भ्रमणपथ इन्हीं तारों के बीच से होकर गया हुआ जान पड़ता है। इसी पथ में पड़नेवाले तारों के अलग अलग दल बाँधकर एक एक तारकपुंज का नाम नक्षत्र रखा गया है। इस रीति से सारा पथ इन २७ नक्षत्रों में विभक्त होकर 'नक्षत्र चक्र' कहलाता है। नीचे तारों की संख्या और आकृति सहित २७ नक्षत्रों के नाम दिए जाते हैं—
नक्षत्र | तारासंख्या | आकृति और पहचान |
---|---|---|
अश्विनी | ३ | घोड़ा |
भरणी | ३ | त्रिकोण |
कृत्तिका | ६ | अग्निशिखा |
रोहिणी | ५ | गाड़ी |
मृगशिरा | ३ | हरिणमस्तक वा विडालपद |
आर्द्रा | १ | उज्वल |
पुनर्वसु | ५ या ६ | धनुष या धर |
पुष्य | १ वा ३ | माणिक्य वर्ण |
अश्लेषा | ५ | कुत्ते की पूँछ वा कुलावचक्र |
मघा | ५ | हल |
पूर्वाफाल्गुनी | २ | खट्वाकार X उत्तर दक्षिण |
उत्तराफाल्गुनी | २ | शय्याकारX उत्तर दक्षिण |
हस्त | ५ | हाथ का पंजा |
चित्रा | १ | मुक्तावत् उज्वल |
स्वाती | १ | कुंकुं वर्ण |
विशाखा | ५ व ६ | तोरण या माला |
अनुराधा | ७ | सूप या जलधारा |
ज्येष्ठा | ३ | सर्प या कुंडल |
मुल | ९ या ११ | शंख या सिंह की पूँछ |
पुर्वाषाढा | ४ | सूप या हाथी का दाँत |
उत्तरषाढा | ४ | सूप |
श्रवण | ३ | बाण या त्रिशूल |
धनिष्ठा प्रवेश | ५ | मर्दल बाजा |
शतभिषा | १०० | मंडलाकार |
पूर्वभाद्रपद | २ | भारवत् या घंटाकार |
उत्तरभाद्रपद | २ | दो मस्तक |
रेवती | ३२ | मछली या मृदंग |
इन २७ नक्षत्रों के अतिरिक्त 'अभिजित्' नाम का एक और नक्षत्र पहले माना जाता था पर वह पूर्वाषाढ़ा के भीतर ही आ जाता है, इससे अब २७ ही नक्षत्र गिने जाते हैं। इन्हीं नक्षत्रों के नाम पर महीनों के नाम रखे गए हैं। महीने की पूर्णिमा को चंद्रमा जिस नक्षत्र पर रहेगा उस महीने का नाम उसी नक्षत्र के अनुसार होगा, जैसे कार्तिक की पूर्णिमा को चंद्रमा कृत्तिका वा रोहिणी नक्षत्र पर रहेगा, अग्रहायण की पूर्णिमा को मृगशिरा वा आर्दा पर; इसी प्रकार और समझिए।
Friday, 28 February 2020
Thursday, 27 February 2020
Wednesday, 26 February 2020
Saturday, 22 February 2020
Hindu calender 2020
January 2020
15
Wednesday
More January Festivals
February 2020
More February Festivals
March 2020
9
Monday
16
Monday
25
Wednesday
27
Friday
More March Festivals
April 2020
8
Wednesday
13
Monday
More April Festivals
May 2020
7
Thursday
22
Friday
More May Festivals
June 2020
More June Festivals
July 2020
5
Sunday
Ashadha Purnima
July 5, 2020, Sunday
Ashadha, Shukla Purnima

Chandra Grahan *Upachchaya
July 5, 2020, Sunday
occurs during Purnima
16
Thursday
More July Festivals
August 2020
3
Monday
Shravana Purnima
August 3, 2020, Monday
Shravana, Shukla Purnima

Raksha Bandhan
August 3, 2020, Monday
Shravana, Shukla Purnima
Gayatri Jayanti
August 3, 2020, Monday
Shravana, Shukla Purnima
More August Festivals
September 2020
1
Tuesday
16
Wednesday
More September Festivals
October 2020
1
Thursday
Ashwina Adhika Purnima
October 1, 2020, Thursday
Ashwina Adhika, Shukla Purnima
17
Saturday
24
Saturday
25
Sunday
30
Friday
31
Saturday
Ashwina Purnima
October 31, 2020, Saturday
Ashwina, Shukla Purnima
More October Festivals
November 2020
13
Friday
14
Saturday
16
Monday
30
Monday
More November Festivals
December 2020
14
Monday
25
Friday
30
Wednesday
Margashirsha Purnima
December 30, 2020, Wednesday
Margashirsha, Shukla Purnima
More December Festivals
Check Hindu Festivals in 2021
Other links related to Hindu Festivals
Hindu Calendar PDF
Download Hindu Calendar PDF

Indian Calendar
complete list of all Indian festivals and holidays. It lists all significant public, national, government, regional and religious festivals

Oriya Calendar
a complete list of all important Oriya festivals and Vrat

Tamil Calendar
complete list of all important Tamil festivals , Upavasam and Vratham as per Tamil Solar calendar
Subscribe to:
Posts (Atom)